अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: सऊदी अरब के अत्याचारों के जवाब में यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने रियाद को एक बैलिस्टिक मीसाइल का निशाना बनाया है।
अलमसीरा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर सऊदी अत्याचारों के जवाब में रियाद पर यमनी सेना और जनता द्वारा बनाई गई स्वयंसेवी बलों के मीसाइल हमलों का सिलसिला जारी है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना ने बरकान एच दो बैलिस्टिक मीसाइल से रियाद के यमामा महल को निशाना बनाया। यह ऐसी स्थिति में है कि मीडिया ने रियाद में धमाके की आवाज़ सुनाई देने की सूचना दी है। समाचार में यह भी बताया गया है इस हमले के बाद रियाद में खतरे का साएरन बजाया गया और लोगों में दहशत फैल गई।
यमनी सेना की ओर से यह मीसाइल हमला यमन पर सऊदी अत्याचारों के हज़ार दिन पूरे होने के अवसर पर किया गया। इस सूचना पर प्रतिक्रिया दिखाते हुए सऊदी शासन का कहना है कि उसने इस मीसाइल को रियाद के उत्तरी क्षेत्र में मार गिराया है।
दूसरी ओर सार्वजनिक क्रांतिकारी आंदोलन अंसारुल्लाह के मीसाइली युनिट ने घोषणा की है कि आले सऊद के सभी महल उनकी मीसाइलों की रेंज में हैं। महलों के साथ ही सऊदी शासन के सभी सैन्य केन्द्र और तेल रिफ़ाएन्ड्री भी यमनी मीसाइलों की रेंज में हैं।
19 दिसंबर 2017 - 19:01
समाचार कोड: 873284
सऊदी अरब के अत्याचारों के जवाब में यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने रियाद को एक बैलिस्टिक मीसाइल का निशाना बनाया है।